1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. सुषमा स्वराज की Love Story किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, पिता के सामने यूं कह डाला था अपने दिल का हाल

सुषमा स्वराज की Love Story किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, पिता के सामने यूं कह डाला था अपने दिल का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2019 08:26 am IST,  Updated : Aug 07, 2019 10:41 am IST

अब जब सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) इस दुनिया में नहीं हैं तो उन्हें चाहने वाले उनसे जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना चाह रहे हैं। ऐसे में जानें उनकी लवस्टोरी।

Sushma Swaraj love story- India TV Hindi
Sushma Swaraj love story

Sushma Swaraj Love Story: देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का कार्डिक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह बीजेपी की एक प्रखर नेता के साथ-साथ मजबूत और साहसी राजनेता थीं। उन्होंने राजनीतिक को लेकर कई बड़े फैसले लिए। वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी   के बारे में बात करें तो शायद ही काफी कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी। उस दौर में जहां लड़कियों को पर्दे में रखा जाता था। ऐसे में सुषमा को भी अपनी शादी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी।

ऐसे हुई थी सुषमा स्वराज की शादी

सुषमा स्वराज की शादी जाने-माने वकील कौशल स्वराज से हुई थी। दोनों को इश्क कॉलेज के दिनों में हुआ था। जिसके बाद दोनों ने 13 जुलाई 1975 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान हुई थी। शुरुआत में तो दोनों के बीच प्यार की कोई बात नहीं थी। लेकिन दोनों लोग अच्छे दोस्त जरूर बन गए थे। जो आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गया। इस बारे में सुषमा ने जब अपने घर पर बताया तो उनके पिता हरदेव शर्मा जो कि RSS से जुड़े हुए थे, काफी नाराज हो गए। हालांकि उनका अपनी बेटी सुषमा से काफी लगाव था, जिसके बाद वह शादी के लिए तैयार हो गए।

कार्डियक अरेस्ट से सुषमा स्वराज का निधन, जानें हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर और लक्षण

Sushma Swaraj love story
Sushma Swaraj love story

कौन है कौशल स्वराज?
स्वराज कौशल मात्र 34 साल की उम्र में देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बन गए थे।  इसके अलावा वह 1999-2004 तक सांसद भी रहे थे और 1990 से 1993 तक मिजोराम के राज्यपाल भी रह चुके थे।

रितेश और जेनेलिया की डेब्यू फिल्म की शूटिंग में पहुंची थीं सुषमा स्वराज, श्रद्धांजलि देते हुए बताया पूरा वाक्या

सुषमा स्वराज और कौशल स्वराज की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसमें वह करवा चौथ का व्रत के लिए सोलह श्रृंगार किए हुए नजर आ रही थीं। इसके अलावा सुषमा पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत बहुत ही धूमधाम से मनाती थीं।

अनुपम खेर, शबाना आज़मी सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल