आमतौर पर सभी के घरों में चीनी मिट्टी और कांच के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई घरों में अब भी तांबे से बनें बर्तनों का उपयोग किया जाता है। वहीं कुछ लोग तांबे के बर्तन को पूजा-पाठ के लिए यूज करते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस बर्तन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। मगर तांबे के बर्तन को अन्य बर्तनों की तरह केवल धोने से ये पूरी तरह साफ नहीं होते। इन्हें साफ करने में काफी दिक्कत होती है। यदि इसे ठीक से साफ न किया जाए तो ये कुछ दिनों में ही काले पड़ने लगते हैं।
ऐसे में अगर आप भी इन बर्तनों को साफ करने के तरीके खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, आज हम आपको तांबे के बर्तनों को साफ करने के ऐसे टिप्स के बारे बताएंगे जिससे अपनाकर आप आसानी से इन बर्तनों को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।
सफेद विनेगर
Image Source : FREEPIK सफेद विनेगर
सफेद विनेगर का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल काले पड़ गए तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले सफेद विनेगर को गंदे तांबे के बर्तनों में डालकर कुछ घंटो के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साबुन और पानी की मदद से धो लें। इससे बर्तन बिल्कुल साफ होकर चमक जाएगा।
इमली
इमली का इस्तेमाल भी तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए पहले आप एक कप पानी में इमली को आधे घंटे तक के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद हाथों से मसल कर इसका सारा पानी निकाल लें। फिर इस पानी को बर्तनों पर लगाकर कुछ मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अब बर्तन को साफ करने वाले स्क्रबर से अच्छे तरह से रगड़ें। ऐसा करने से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे।
सिरका और नमक
नमक और सिरके के घोल तांबे का बर्तन साफ करने के लिए कारगर माना जाता है। इसके लिए बस आप सिरके और नमक को बराबर मात्रा में लेकर इसका घोल बना लें। उसके बाद इस घोल को बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब की मदद से साफ कर लें।
नमक और नींबू
नमक और नींबू से भी आप तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी में एक नींबू काटकर और नमक डाल दें। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इससे तांबे के बर्तन को साफ करें।
नमक और बेकिंग सोडा
Image Source : FREEPIK नमक और बेकिंग सोडा
इसके लिए पहले आप नमक और बेकिंग सोडा को मिला लें। उसके बाद इसे तांबे के बर्तन को साफ करें। इससे बर्तन साफ हो जाएगा।
Latest Lifestyle News