Highlights
- शुभ काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले अपना दायां पैर ही घर के बाहर रखें।
- ल्टा पैर पहले रखना निगेटिवटी का संकेत है।
सामुद्रिक शास्त्र में आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर से बाहर निकलते समय पहले कौन-सा पैर बाहर रखें। घर से बाहर निकलते समय सबसे पहले दायां पैर रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। किसी भी जरूरी काम के लिये घर से बाहर जाने के लिये अगर दायां पैर पहले बाहर रखा जाये, तो ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा जायेगा और उसका काम भी अच्छे से बनेगा।
Related Stories
ऐसे ही आपने देखा होगा कि घर में जब शादी करके नयी दुल्हन को लाया जाता है, तो उससे सबसे पहले अपना दायां पैर घर के अंदर रखकर चावल से भरे कलश को गिराने के लिये कहा जाता है। इस विधान के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं और माहौल में पॉजिटीविटी बनी रहती है, जबकि बायां, यानी उल्टा पैर पहले रखना निगेटिवटी का संकेत है। इसलिए अगर आप भी किसी शुभ काम के लिये, किसी अच्छे काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले अपना दाहिना पैर ही घर के बाहर रखें। इससे आपका हर काम बनेगा।