Happy Birthday Anushka Sharma: आज अनुष्का शर्मा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अनु्ष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम के जन्म स्थान अयोध्या में हुआ था। वह अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से अपने पति विराट कोहली के साथ मनाएगी। अनुष्का शर्मा भी हरिद्वार में स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु मानती है। जिसका हरिद्वार में अनंत धाम भी है। जानें इन गुरु के बारें में सबकुछ।
कौन है अनंत बाबा
हरिद्वार में स्थित अनंत बाबा का असली नाम प्रदीप अग्निहोत्री है। उनका जन्म हरिद्वार के पास पथरी में हुआ था। वह 15 साल की उम्र में आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़े थे। काफी कम उम्र में उन्होंने वेद, वेदांत और उपनिषद, कुंडलिनी योगी, ज्योतिष की शिक्षा हासिल की थी।
Anushka virat and anant baba
अनुष्का कोई भी काम करने से पहले अनंत बाबा से सलाह जरुर लेती हैं। अनुष्का शर्मा ने हरिद्वार स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु माना है। अनंत बाबा अनुष्का की माता के भी गुरु है। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इस शादी के अनुष्ठान अनंत बाबा ने किए थे।
विराट कोहली ने भी अपना 30वां बर्थडे अनंत बाबा के आश्रम में मनाया था। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ धार्मिक अनुष्ठान भी किए थे।
ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा बर्थडे: दुनिया की नजरों से दूर कुछ इस अंदाज में विराट कोहली सेलिब्रेट करेंगे अनुष्का का जन्मदिन
Anushka virat and anant baba