भूलकर भी न पहने इस तरह के जूते, बन जाएंगे शनि प्रकोप के भागीदार
भूलकर भी न पहने इस तरह के जूते, बन जाएंगे शनि प्रकोप के भागीदार
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 16, 2018 08:33 pm IST, Updated : Jan 16, 2018 09:03 pm IST
माना जाता है कि इसका असर आपके द्वारा पैर में पहने गए चप्पल और जूते से होता है। जो कि आपके लिए शुभ और अशुभ हो सकते है। जिसके कारण आपका समय बुरा शुरु हो जाता है। जानिए कैसे जूते नहीं पहनना चाहिए...
shoes
अगर आपको कोई बाहरी व्यक्ति गिफ्ट में जूते दे रहा हो, तो भूलकर भी उन्हें न पहनें क्योंकि इस जूते के साथ उस व्यक्ति ने शनि दान किया है। अगर आपने ये पहना तो शनि क्रोधित हो जाएंगे। जिसके कारण आपकी कुंडली में शनि की खराब दशा शुरु हो जाएंगी।
अगर आप भी फटे जूते पहनते है, तो आप ही इन्हें हटा दें। फटे जूते पहनने से धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप शनि का शुभ फल चाहते है, तो आज से ही काले रंग के जूते पहनना शुरु कर दें। काला रंग भगवान शनि को बहुत प्रिय है। इससे आपको शुभ फल मिलेगा।