India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 22, 2018 01:49 pm IST, Updated : Apr 22, 2018 01:49 pm IST
अगर आपक किसी को वश में करना चाहते है या फिर किसी को आकर्षित करना चाहते है, तो माता बबगलामुखी के इस मंत्र का जाप करें। जानिए कैसे करने से क्या फल मिलता है....
Banglamukhi jayanti
अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मधु, घी और शर्करा से युक्त नमक से होम करना चाहिए। इससे आप किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित करने में सफल होंगे।
अच्छे स्वास्थ्य के लिये और रोगों से मुक्ति पाने के लिये आज के दिन आपको दूब, गुरुच और लावा को मधु, घी और शक्कर के साथ मिलाकर होम करना चाहिए। इससे आपको हर प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलेगा
शत्रु को स्तम्भित करने के लिये, उसे अपने इशारों पर नचाने के लिये आज के दिन उस व्यक्ति का नाम लेते हुए हरताल, नमक और हल्दी से होम करना चाहिए। नमक और हल्दी तो आपके घर में ही होगी, जबकि हरताल आपको किसी पंसारी की दुकान से मिल जायेगी। आज के दिन हरताल, नमक और हल्दी से होम करके आप अपने किसी भी शत्रु को स्तम्भित कर पायेंगे।