Diwali 2019: भारत में दीपावली का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके में हर एक घर चांदनी में नहा जाता है। दिवाली उत्सव का त्योहार धनतेरस के दिन से शुरू होता है। इस दिन सोना, चांदी या अन्य वस्तु की खरीददारी के साथ-साथ मां लक्ष्मी और गणपति की तस्वीर या फिर मूर्ति भी खरीदी जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को है। वहीं दिवाली का खास त्योहार 27 अक्टूबर को है।
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए आती हैं। जिसके कारण इस खास मौके पर माता लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा की जाती है। जिससे मां की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय हम कई तरह के नियमों का पालन करते है। इसी तरह मां लक्ष्मी की तस्वीर घर ला रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
Diwali 2019: दीवाली से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, अन्यथा नहीं मिलेगी सुख समृद्धि
शास्त्रों के मुताबिक अगर आप महालक्ष्मी की तस्वीर की पूजा-अर्चना कर रहे हैं तो इसे सफल बनाने के लिए महालक्ष्मी की तस्वीर काफी मायने रखती है। इसीलिए अगर आप मार्केट से मां लक्ष्मी की तस्वीर लेने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी।
घर लाएं ऐसी तस्वीर
- महालक्ष्मी की तस्वीर में ऐरावत हाथी होना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर महालक्ष्मी के दोनों ओर 2 हाथी बहते पानी में खड़े होते हैं और सिक्कों की बारिश करते हैं। ऐसी तस्वीर लाने से कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।
- हाथी अपनी सूंड में कलश लिए हुए खड़े हो तो अच्छा माना जाता है।
- मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लें जिसमें वह कमल के फूल के ऊपर विराजमान हो। ऐसी तस्वीर से आपके घर हमेशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेगी।
नरक चतुर्दशी 2019: छोटी दिवाली के दिन राशिनुसार घर पर रखें इतने दिये, होगी हर इच्छा पूरी