1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नरक चतुर्दशी 2019: छोटी दिवाली के दिन राशिनुसार जलाए जलाएं इतने दीपक, होगी हर इच्छा पूरी

नरक चतुर्दशी 2019: छोटी दिवाली के दिन राशिनुसार जलाए जलाएं इतने दीपक, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2019 02:20 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:14 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार जानिए, नरक चतुर्दशी के दिन किसे कितने दीपक जलाना शुभ फल देगा।

Naraka Chaturdashi 2019- India TV Hindi
Naraka Chaturdashi 2019

दिवाली का उत्सव पूरे 5 दिनों का होता है। जिसमें पहले दिन धनतेरस और दूसरे दिन रूप चतुर्दशी या नरक चौदस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन तेल मालिश कर स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन सिर के ऊपर जड़ समेत मिट्टी से निकली हुयी अपामार्ग की टहनियों को घुमाना चाहिए।

नरक चतुर्दशी के मुख्य कृत्यों में से एक दीपदान और यम देवता की पूजा भी है।  नरक चौदस के दिन दक्षिणाभिमुख होकर( दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके) तिल युक्त जल से यमराज का तर्पण करना चाहिए और मंत्र बोलना चाहिए-

यमाय नम: यमम् तर्पयामि।

अगर पिता जीवित हों तो यज्ञोपवीत बाएं कंधे पर रखकर और यदि पिता न हों तो यज्ञोपवीत दाएं कंधें पर रखकर तर्पण करना चाहिए।

Diwali 2019: एक क्लिक में जानें धनतेरस, यम दीप, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भैयादूज का शुभ मुहूर्त

पुराणों के अनुसार इस दिन यमराज के 14 नाम लेकर यमराज को नमस्कार करने से नर्क नहीं जाना पड़ता है। मदन पारिजात नामक ग्रंथ के पृष्ठ 256 पर वृद्ध मनु के हवाले से यमराज के 14 नाम इस तरह बताये गये हैं-

यमाय धर्मराजाय मृत्यवे चांतकाय च, वैवस्वताय कालाय सर्वभूतक्षयाय च।
औदुम्बराय दध्नाय नीलाय परमेष्ठिने, व्रकोदराय चित्राय चित्रगुप्ताय वै नम:।।

यमदेवता के अलावा गुजरात में इस दिन मां काली और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। इसलिए गुजरात में इसे काली चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन दीप दान करने का भी बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीपदान करने से व्यक्ति पाप-कर्मों से छुट जाता है और अपने अन्दर एक नयी रोशनी, नयी ऊर्जा का संचार पाता है। तो इस दिन दीपदान जरूर करना चाहिए, दीये जरूर जलाने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार किसे कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

मेष राशि वालों को घर की रसोई और नाली पर 2-2 दीये लगाना शुभ है।
वृष राशि वालों को 2 दिय नाली पर और 3 दिये घर के दरवाजे पर जलाना चाहिए।
मिथुन राशि वालों को घर, नाली और दरवाजे पर 3-3 दीये जलाना अच्छा होगा।
कर्क राशि वालों को नाली में एक लोटा पानी बहाकर एक दिया जला दें। इसके साथ ही दरवाजे पर 5 दिये जलाने चाहिए।

Diwali 2019: इस दिवाली घर को सजाएं इन ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन्स के साथ

सिंह राशि वालों आपको एक दीया घर की नाली पर और एक दिया दरवाजे पर जलाना चाहिए।
कन्या राशि वालों आप 2 दिये नाली पर और 3 दिये घर के बाहर जलाना चाहिए।
तुला राशि वालों आपको घर की नाली पर 1 दिया और घर के दरवाजे पर 4 दिये जलाने चाहिए।
वृश्चिक राशि वालों को नाली और दरवाजे पर 2-2 दिये जलाने चाहिए।
धनु राशि वालों को सबसे पहले 2 दिये दरवाजे पर और 1 दिया नाली पर जलाना चाहिए।

नरक चतुर्दशी 2019: नरक चौदस के दिन जरूर करें ये 3 काम, यम के भय से मिलेगी मुक्ति

मकर राशि वालों को घर की नाली पर 3 और दरवाजे पर 5 दिये जलाने चाहिए।
कुंभ राशि वालों को घर की नाली पर 2 और दरवाजे पर 2 दिये जलाने चाहिए।
मीन राशि वालों को 3 दिये नाली पर और 5 दिये दरवाजे पर जलाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल