वास्तु टिप्स: पर्स के अंदर भूल कर कर भी नहीं रखें ये चीजें, हो सकता है आर्थिक नुकसान
वास्तु टिप्स: पर्स के अंदर भूल कर कर भी नहीं रखें ये चीजें, हो सकता है आर्थिक नुकसान
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 11, 2020 06:36 am IST, Updated : Aug 11, 2020 06:36 am IST
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश बात करेंगे पर्स के बारे में।
Image Source : PINTERESTPurse
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश बात करेंगे पर्स के बारे में। आपके पर्स में पैसों के अलावा भी बहुत-सी चीजें रखी होती हैं, जिनमें से कई तो बहुत समय से इस्तेमाल में नहीं आ रही होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार इनमें से कुछ चीजों को तो पर्स से बाहर ही कर देना चाहिए क्योंकि इन चीजों से आस-पास निगेटिव ऊर्जा बढ़ती है।
साथ ही आपको पैसों के मामले में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें पर्स में रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और बरकत आती है। पर्स के अंदर कटे-फटे नोट, कोई फोटो या खराब कागज नहीं रखने चाहिए। इससे पैसों की आवक में कमी आती है। पर्स जितना साफ-सुथरा होगा और उसके अंदर रखी चीजें जितने सलीके से होंगी उतना ही अच्छा रहता है। पर्स में एक लक्ष्मी माता की कागज की फोटो जरूर रखें और समय-समय पर इसे चेंज करते रहें। इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं क्योंकि यह लक्ष्मी का ही एक रूप है।