1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए पलंग

वास्तु टिप्स: बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए पलंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2020 06:35 am IST,  Updated : Aug 07, 2020 06:35 am IST

वास्तु शास्त्र में आज जानिए शयनकक्ष में सोने की सही दिशा और अन्य चीज़ों को रखने के बारे में।

vastu tips in hindi- India TV Hindi
वास्तु टिप्स में जानिए पलंग या बेड को कौन सी दिशा में रखना सही होता है Image Source : INSTAGRAM: @TOPUNITEDVENTURES

वास्तु शास्त्र में आज जानिए शयनकक्ष में सोने की सही दिशा और अन्य चीज़ों को रखने के बारे में। सबसे पहले शयनकक्ष में बेड या पलंग रखने की सही दिशा के बारे में जानिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड या पलंग को रखने के लिये कमरे में दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए और उसका सिरहाना दक्षिण की ओर रखना चाहिए। 

वहीं, कमरे के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा की बात करें तो कमरे के इस हिस्से को खाली ही रखना चाहिए। कई लोग शयनकक्ष में सोफा या कुर्सी भी रखते हैं। इसके लिये आप कमरे की पश्चिमी दीवार से सटाकर सोफा या कुर्सी रख सकते हैं। 

अगर पश्चिमी दिशा में रखना संभव नहीं है तो पूर्व दिशा की दीवार से चार-छः इंच की दूरी पर रखना चाहिए। वहीं कमरे में अलमारी के लिये दक्षिण दिशा का चुनाव करना चाहिए और उसकी पॉजिशन इस तरह रखनी चाहिए कि उसका मुख उत्तर दिशा की तरफ खुले। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

वास्तु टिप्स: ड्राइंग रूम में इस दिशा में रखना चाहिए सोफा और टेबल, तभी घर का माहौल रहेगा अच्छा

वास्तु टिप्स: घर में उत्तर दिशा का फर्श बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

वास्तु टिप्स: उत्तरमुखी भवन में चारदिवारी का निर्माण करवाते समय ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

वास्तु टिप्स: पूर्वमुखी घर में इन बातों का रखें ध्यान, होगा धन लाभ

वास्तु टिप्स: मकान बनवाते या खरीदते वक्त इन चीजों का जरूर रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल