महाशिवरात्रि: इस दिन करें ये वास्तु उपाय, होगी हर मन्नत पूरी
महाशिवरात्रि: इस दिन करें ये वास्तु उपाय, होगी हर मन्नत पूरी
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 23, 2017 02:58 pm IST, Updated : Feb 23, 2017 02:58 pm IST
ज्योतिषचार्य के अनुसार 24 फरवरी की रात 9 बजकर 38 मिनट में शुरु होकर 25 फरवरी को रात 9 बजकर 20 मिनट में समाप्त हो रही है। साथ ही अगर इस दिन कुछ वास्तु उपाय किए जाए तो भगवान शिव के साथ अन्य देवी-देवता की भी कृपा बनी रहती है। जानिए...
lord shiv
महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य द्वार और सभी खिड़कियां खुली रखें। साथ ही मुख्य द्वार पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं और दोनो ओर शुभ लाभ लिखे।
माना जाता है कि जो घर साफ-सुथरा और वहां रहने वाले लोग भी स्वच्छ रहते हो। वहां पर देवी-देवता जरुर वास करते है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन अपने घर को जरुर साफ रखें। जिससे आपके घर भगवान शिव जरुर आएं।
अगर आपके घर पर कोई शिव की मूर्ति न स्थापित हो तो महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही शुभ है। इस दिन मंदिर की उत्तर दिशा में भगवान शिव और गणेश की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित करें।