जिंदगी में होने वाली अलग-अलग घटनाओं का आभास कभी-कभी सपनों में भी हो जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक खास मतलब होता है, जो व्यक्ति को किसी ना किसी बात का संकेत देता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीजों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीजों को बताने वाले। ज्यादातर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और कुछ इनके संकेत समझने में सफल रहते हैं। सपने में अपने दोस्त को देखना किसी के लिए भी अच्छी बात ही होगी। लेकिन इसके बहुत से मतलब हो सकते हैं।
सपने में दोस्तों को देखने का अलग-अलग मतलब
सपने में बेस्ट फ्रेंड को देखना
अगर आप अपने सपने में अपने बेस्ट फ्रेंड को देखते हैं तो ये शुभ संकेत होता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में सुख और शांति का आगमन होगा, जिसके लिए आपको खुश होना चाहिए।
सपने में अपने पुराने दोस्त को देखना
सपने में अपने पुराने दोस्त से मिलना भी भी शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है या आपके जीवन में कोई समस्या है तो वो बहुत जल्द खत्म हो जाएगी, जिसके लिए आपको खुश होना चाहिए।
सपने में अपने बचपन के दोस्त को देखना
सपने में अपने बचपन के मित्र को देखने का मतलब भी शुभ संकेत की और इशारा करता है। सपने में अपने बचपन के मित्र को देखने का मतलब इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में सुख और शांति का आगमन होगा।
सपने में दोस्त के साथ झगड़ा करना
आमतौर पर हम छोटी-मोटी बातों पर अपने दोस्तों के साथ झगड़ा कर लते हैं। लेकिन, अगर आप सपने में अपने आप को किसी दोस्त के साथ झगड़ा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी अपने फैमिली वालों के साथ थोड़ी अन-बन हो सकती है। इसीलिए ऐसा सपना देखने के बाद फैमिली वालों के साथ संभल कर बात करें।
सपने में दोस्त से बातें करना
अगर आप अपने सपने में दोस्त के साथ बातें कर रहे हैं चाहे वह फोन पर हो, या उसके साथ आमने सामने बात कर रहे हो तो इस सपने का मतलब होता है कि आपके साथ अच्छा होने वाला है। यह एक शुभ सपना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब होता है कि आपके फैमिली और करीबी आपको सपोर्ट करने वाले हैं।
पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Lifestyle News