Happy Durga Puja 2019: शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि से दशमी तक दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पूजा को अनेकों नाम से जाना जाता है। जैसे- अकाल बोधन, शारदीय पूजो, शरदोत्सव, महा पूजो, मायेर पूजो और पूजा। इन दिनों मां दुर्गा के भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। इन दिनों मां दुर्गा को भोग, धनुची डांस के बाद विसर्जन आदि बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार दुर्गा पूजा 4 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक है। इस खास मौके पर अपने करीबियों और दोस्तों को इस अंदाज में दें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं।
देवी के कदम आपके घर में आए
आप खुशहाली से नहाए
परेशानियां आपसे आंखें चुराए
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!
वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के प्रवेश पर लगा सोने से बना हुआ द्वार, देखें तस्वीरें