Vastu Tips: अधिक मेहनत करने के बाद भी नहीं टिकते पैसे? अपनाएं ये वास्तु उपाय
India TV Lifestyle DeskPublished : Sep 06, 2021 06:35 am ISTUpdated : Sep 06, 2021 03:41 pm IST
कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते तो ऐसा किसी वास्तु के कारण भी हो सकता है।
Image Source : PEXEL.COMVastu Tips: अधिक मेहनत करने के बाद भी नहीं टिकते पैसे? अपनाएं ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें करके आप जीवन में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों से बच सकते हैं। कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते तो ऐसा किसी वास्तु के कारण भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा होती है और अगर इस दिशा में भारी सामान रखा हो या इस जगह पर बहुत गंदगी रहती हो तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में धन आगमन की गति धीमी हो जाती है।
ऐसे ही उत्तर-पूर्व दिशा में अगर हर समय अंधेरा रहता हो तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकता है। इसलिए इस दिशा में हमेशा उजाला होना चाहिए। ऐसे ही दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखना पैसों और आयु सम्बन्धी समस्या उत्पन्न करता है।