1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में बिल्कुल भी ना लगाएं इस तरह की तस्वीरें

Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में बिल्कुल भी ना लगाएं इस तरह की तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 26, 2021 06:29 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 01:00 pm IST

स्टडी रूम में तस्वीरों का चुनाव करते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जैसी तस्वीरें आप वहां पर लगाएंगे, बच्चे का मन भी पढ़ाई में उसी हिसाब से लगेगा।

Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में बिल्कुल भी ना लगाएं इस तरह की तस्वीर- India TV Hindi
Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में बिल्कुल भी ना लगाएं इस तरह की तस्वीर Image Source : PIXABAY.COM

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए स्टडी रूम में तस्वीरें लगाने के बारे में। स्टडी रूम में तस्वीरों का चुनाव करते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जैसी तस्वीरें आप वहां पर लगाएंगे, बच्चे का मन भी पढ़ाई में उसी हिसाब से लगेगा। 

आपने सुना होगा ना कि बच्चे अपने आस-पास की चीज़ों से बहुत जल्दी सीखते हैं, इसलिए आप उन्हें जैसा माहौल देंगे, उतने ही अच्छे, बुरे या बहुत अच्छे परिणाम वो दे पायेंगे। स्टडी रूम में ऐसी तस्वीरें लगाएं, जो कुछ प्रेरणा देती

हों, जिन्हें देखकर और सीखने का, आगे बढ़ने का मन करें। आप वहां पर उगते हुए सूरज का चित्र, दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर, आकाश में उड़ते, चहचहाते पक्षियों की तस्वीरें भी आप लगा सकते हैं। 

इसके अलावा उन लोगों की तस्वीरें या पोस्टर भी लगा सकते हैं जिन्होंने मेहनत के बल पर अपने जीवन में बहुत-सी उपलब्धियां पाई हों। लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी हिंसा या दुःख को जाहिर करने वाली फोटो न लगाएं। साथ ही फिल्मी पोस्टर वगैरह भी न लगाएं |

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: बच्चे के स्टडी रूम में इस दिशा में लगवाएं खिड़कियां, होगा मानसिक विकास

Vastu Tips: इस तरह से रखेंगे स्टडी टेबल तो बच्चों का पढ़ाई पर रहेगा ध्यान केंद्रित

Vastu Tips: इस तरह से कराएंगे घर में पेंट तो लगेगा आपके बच्चे का पढ़ाई में मन

Vastu Tips: गुलाब की खुशबू कैसे बना देगी आपका दिन, जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल