घर में मंदिर वो जगह होती है जहां पर देवी देवताओं का वास होता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग कई सारी मूर्तियां मंदिर में रख लेते हैं। कई बार तो ये मूर्तियां एक ही भगवान की होती है। वास्तु के अनुसार पूजा घर में भगवान की मूर्तियां रखने के कुछ नियम होते हैं। आज हम आपको भगवान गणेश की मूर्ति से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि गणपति की कितनी मूर्तियां मंदिर में रख सकते हैं। साथ ही मूर्ति का क्या प्रभाव पड़ता है ये भी बताएंगे।
Vastu Tips: घर में पैसे रखते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना इजाफे की जगह होगा भारी नुकसान
मूर्तियों की संख्या 3 नहीं होनी चाहिए
वास्तु के अनुसार गणपति की तीन मूर्तियां घर में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। हालांकि घर में 3 से कम या फिर ज्यादा मूर्तियां घर में रखी जा सकती हैं। घर में तीन मूर्तियां होना अशुभ माना जाता है।
जानें किस जगह कौन सी मूर्ति रखना शुभ
- वास्तु के अनुसार घर में गणेश जी की बैठी मुद्रा में मूर्ति रखना शुभ होता है।
- अगर ऑफिस में गणेश जी की मूर्ति रखना हो तो खड़े गणपति की ही रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि गणपति के दोनों पैर जमीन को छू रहे हों। ऐसी मूर्ति से कामों में स्थिरता और सफलता मिलती है।
- घर में सभी काम मंगलकारी हो इसके लिए आप सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।
Vastu Tips: किचन में गैस चूल्हे से इलेक्ट्रॉनिक चीजों तक, जानें कहां पर रखें कौन सी चीज वरना होगी धन की बर्बादी
इस ओर हो गणेश जी की सूंड
गणेश जी की मूर्ति घर में रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर घूमी हुई हो। दाएं हाथ की ओर घूमी हुई सूंड वाले गणपति हठी माने जाते हैं।
जानें किस मूर्ति को रखने से क्या होता है
Vastu Tips: घर पर भूल कर भी इस तरह से ना रखें झाड़ू वरना होगा धन का नुकसान, जानें इससे जुड़ी अहम बातें
गाय के गोबर के गणेश
वास्तु के अनुसार गाय के गोबर के गणेश घर के लिए शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर में रखने से घर पर कभी भी दुख की छाया नहीं आती।
क्रिस्टल की मूर्ति
वास्तु के अनुसार घर में गणपति की क्रिस्टल की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है। इस तरह की मूर्ति घर में रखने से वास्तु दोष कट जाते हैं।
बैठे हुए गणेश की मूर्ति
कई बार आपने लोगों के घरों में बैठे हुए गणेश जी की मूर्ति देखी होगी। इस तरह के गणेश जी की मूर्ति को घर पर रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार इस तरह के गणपति रखने से सफलता आपके पीछे पीछे चलती है।
भाग्य चमकाती है ये गणेश मूर्ति
वास्तु के अनुसार हल्दी के बने गणेश जी की मूर्ति आपके भाग्य को चमकाती है। इस तरह की मूर्ति की घर में स्थापना करने से भाग्य आपका साथ कभी भी नहीं छोड़ता है।
Latest Lifestyle News