1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में पैसे रखते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना इजाफे की जगह होगा भारी नुकसान

Vastu Tips: घर में पैसे रखते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना इजाफे की जगह होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:20 pm IST

वास्तु के अनुसार घर में रुपये रखने के स्थान के कुछ नियम होते हैं। अगर छोटी सी भी भूल कर देगें तो धन में बढ़ोतरी की जगह आपको लगातार नुकसान हो सकता है। इसलिए घर में जिन जगह पर धन रख रहे हैं वहां इन चीजों का जरूर ध्यान रखें।

Money - India TV Hindi
Money  Image Source : TWITTER/EVAASTU

पैसों की जरूरत हर किसी को होती है। हर कोई बस यही चाहता है उसकी दिन दूनी और रात चौगनी तरक्की हो। ऐसे में सबसे अहम रोल घर में रखे धन की जगह का होता है। वास्तु के अनुसार घर में रुपये रखने के स्थान के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों में पैसे रखने का स्थान सबसे अहम है। इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर छोटी सी भी भूल कर देगें तो धन में बढ़ोतरी की जगह आपको लगातार नुकसान हो सकता है। इसलिए घर में जिस जगह पर धन रख रहे हैं वहां इन चीजों का जरूर ध्यान रखें। 

Vastu Tips: किचन में गैस चूल्हे से इलेक्ट्रॉनिक चीजों तक, जानें कहां पर रखें कौन सी चीज वरना होगी धन की बर्बादी

इस जगह रखें पैसों की तिजोरी

कुछ लोग घर में धन रखने के लिए तिजोरी का इस्तेमाल करते हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पैसों की तिजोरी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें। इस दिशा में तिजोरी को रखने से घर में कभी भी पैसों कमी नहीं होगी। इस बात का ख्याल रखें कि तिजोरी कभी भी उत्तर-पूर्व कोने में ना रखें।

इस दिशा में ना खुले तिजोरी का दरवाजा
ज्यादातर लोग तिजोरी को अलमारी के अंदर ही फिक्स करवाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि तिजोरी का दरवाजा दक्षिण दिशा की तरफ ना खुलें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

Vastu Tips: घर पर भूल कर भी इस तरह से ना रखें झाड़ू वरना होगा धन का नुकसान, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

सीधे जमीन पर ना रखें अलमारी
इस बात का ध्यान रखें कि अलमारी को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। जब भी अलमारी रखें तो उसके नीचे स्टैंड लगा हो या फिर अलमारी के नीचे कोई ऐसी चीज रख दें ताकि वो सीधा जमीन से ना छुए। ऐसा इसलिए क्योंकि अलमारी को धन की देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से अलमारी को जमीन पर सीधा रखना अशुभ माना जाता है। हो सके तो अलमारी के नीचे कोई कपड़ा बिछा दें या फिर लकड़ी का टुकड़ा भी रख सकते हैं। 

Vastu Tips: घर में पूजा घर से जुड़ी इन चीजों का जरूर रखें ध्यान, वरना मिलेगा अशुभ फल

पैसे रखने वाली तिजोरी को भूल कर भी ना छोड़ें खाली
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी काम की वजह से तिजोरी में रखा सारा पैसा एक साथ निकाल लेते हैं। इसके बाद तिजोरी ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो अब ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। तिजोरी में कुछ पैसे और गहने जरूर रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपके घर पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं। 

ये दो चीजें जरूर रखें
अलमारी के लॉकर में हमेशा चांदी के सिक्के विषम संख्या में और गोमती चक्र जरूर रखना चाहिए। गोमतीचक्र को लाल रंग के कपड़े में ही लपेटकर रखें। जब भी दीवाली की पूजा करें तो इन सिक्कों के अलावा गोमतीचक्र को भी पूजा स्थल वाली जगह पर रखें और पूजा करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक बरकत होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल