नई दिल्ली: करवा चौथ 2018 हर साल कि तरह इस साल भी पत्नी अपने पति के लिए करवा चौथ करेंगी। आज उत्तर भारत में करवा चौथ काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं अपने फैमिली, दोस्त, रिश्तेदारों को फेसबुक, व्हाट्सअप, मैसेज,एसएमएस के जरिए संदेश भेज सकते हैं। पूरे भारत में खासकर नॉर्थ इंडिया में करवा चौथ काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह हर पति-पत्नी के लिए खास और काफी रोमांटिक त्योहार माना जाता है। खासकर औरतें करवा चौथ के दिन पूरे दिन उपवास रखकर रात को छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर अपना उपवास खोलती हैं। आपको पता है यह व्रत पति के लंबी उम्र के लिए कि पत्नी करती हैं। करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति के लिए अच्छे कपड़े, गहने, मेहंदी लगाकर अच्छे से सजने के बाद रात के वक्त चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं।
पति और पत्नी के प्रेम पर आधारित करवा चौथ का पर्व बहुत ही पावन त्योहार है। करवा चौथ के खास मौके पर पति-पत्नी एक दूसरे को प्यार वाला मैसेज भी भेज सकते हैं। इसलिए हम आपको लाइफ पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ शुभकामनाएं संदेश बता रहे हैं, जो आप दोनों के प्यार को और खास बनाएगा यहां पढ़ें करवा चौथ की शायरियां।
इन हवाओं के साथ ये फरमान भेजा है
सूरज की किरणों के साथ सलाम भेजा है
सबसे पहले मुबारक हो करवा चौथ आपको
ये हमने आपको पैगाम भेजा है