Vastu Tips: घर पर लगाएं तुलसी का पौधा, रहेगी आपके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा
Vastu Tips: घर पर लगाएं तुलसी का पौधा, रहेगी आपके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 03, 2019 06:53 am IST, Updated : Aug 03, 2019 11:46 am IST
astu Tips About Basil Plant: अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। जानें सही दिशा के साथ इसे घर पर लगाने के फायदे।
Tulsi Plant
Vastu Tips About Tulsi Plant: अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी घर के आंगन में लगाने की प्रथा हजारों साल पुरानी है। तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती और अन्य बुराइयां भी घर और घरवालों से दूर ही रहती है। तुलसी का पौधा वास्तुशास्त्र के नज़रिए से कितना फायदेमंद है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।
भारत के हर घर में तुलसी का पौधा आपको मिल ही जाएगा। तुलसी का पौधा हर लिहाज़ से शुभ माना जाता है। और वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे का काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। वास्तु के मुताबित तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता भी मिलती है।
इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा ना लगे। अन्यथा इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तुशास्त्र के आधार पर तुलसी का पौधा आपको सही दिशा का चुनाव करने के बाद ही रखना चाहिए।