1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: दुकान में उत्तर दिशा को छोड़कर और कहां बैठ सकते हैं?

Vastu Tips: दुकान में उत्तर दिशा को छोड़कर और कहां बैठ सकते हैं?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2019 11:03 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 11:05 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे दुकान के वास्तु के बारे में। दुकान में किस दिशा में बैठने से आपको लाभ मिलेगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताएंगे कि दुकानदार अपनी दुकान में उत्तर दिशा को छोड़कर और कहां बैठ सकते हैं, जिससे उनके कारोबार को फायदा पहुचें। अगर दुकान का मालिक कैबिन में बैठता है तो कैबिन के लिए नैऋत्य कोण, यानि की दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना उत्तम रहता है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि कैबिन का प्रवेश द्वार आग्नेय कोण यानि की दक्षिण व पूर्व दिशा का कोना और वायव्य कोण यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में ना ही बनवाएं तो बेहतर रहता है।

कैबिन का एंट्री गेट ईशान कोण, उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा में बनवाया जा सकता है। लेकिन दुकान पश्चिम दिशा में है तो क्या करें.... ऐसे में अगर संभव हो तो दुकानदार बैठने के लिए ईशान कोण का चुनाव ना करें।

ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो:

Also Read:

Vastu Tips: दुकान में चाहिए बरकत तो इन 5 वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

Vastu Tips: घर की छत पर पड़े इन फालतू सामानों से लगता है दोष, ऐसे पाएं निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल