वास्तु शास्त्र: चाहते है किस्मत चमकाना, तो घर लाएं यह मांगलिक चीजें
वास्तु शास्त्र: चाहते है किस्मत चमकाना, तो घर लाएं यह मांगलिक चीजें
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 22, 2016 02:01 pm IST, Updated : Jun 22, 2016 03:28 pm IST
कहते हैं कि जब माता लक्ष्मी उत्पन्न हुई थीं तब उनके साथ कुछ और भी ऐसी चीजें उत्पन्न हुई थी जिसे घर में स्थापित करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, खुशियां आती हैं और सभी परेशानियां दूर होती है।
vandanvar
बांसुरी घर में मौजूद वास्तुदोष को खत्म करने में मदद करता है। वहीं बांस की बनी हुई बांसुरी ज्यादा अहमियत रखती है। यह उन्नति और प्रगति का भी सूचक है। अपने घर के प्रवेश द्वार के दरवाजे पर दो बांसुरी क्रॅास करके लगाने से मुसीबतों से काफी हद तक पीछा छूट जाता है।
वंदनवार आम या पीपल के नए पत्तों की माला को कहते हैं। इसे अक्सर दीपावली के दिन घर के द्वार पर बांधकर रखा जाता है। कहते हैं कि इसे हमेशा बांधकर रखना शुभ फलदाई होता है। इसे घर में बांध के रखने से घर में एकता और शांती बनी रहती है।