वास्तु टिप्स: घर में पानी से जुड़ी चीजें इस दिशा में होनी चाहिए स्थित, पड़ता है निगेटिव प्रभाव
वास्तु टिप्स: घर में पानी से जुड़ी चीजें इस दिशा में होनी चाहिए स्थित, पड़ता है निगेटिव प्रभाव
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 14, 2020 06:33 am IST, Updated : Jul 14, 2020 07:39 am IST
पानी या फिर जल से जुड़ी ये सभी वस्तुऐं हमारी दिनचर्या में अहम भूमिका निभाती हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इन चीजों को घर पर किसी दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में उपयोग होने वाले पानी के नल, शावर, वाश बेसिन और गीजर को सही दिशा में लगाने के बारे में। पानी या फिर जल से जुड़ी ये सभी वस्तुऐं हमारी दिनचर्या में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिये ये अगर सही दिशा में ना लगी हो तो ये नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी के नल को और शावर को घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वाश बेसिन को भी उत्तर या फिर ईशान कोण पर होना चाहिये। वहीं गीजर को घर के या बाथ रूम के आग्नेय कोण पर होना चाहिए। नहाने के लिये उपयोग में आने वाला बाथ टब भी आप उत्तर या ईशान कोण में रख सकते हैं। साथ ही घर से पानी के निकासी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करवानी चाहिए।
इन सब के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी के नल और शावर को उपयोग करने के बाद सही ढंग से बंद कर देना चाहिये। क्योंकि अगर इससे पानी टपकता है तो घर में धन संबंधी दिक्कतें आती हैं और कई तरह के नुकसान होते हैं।