1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें पीले रंग की चीजें, पेट संबंधी तकलीफों से मिलेगा छुटकारा

वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें पीले रंग की चीजें, पेट संबंधी तकलीफों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2020 06:35 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 06:38 am IST

किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए और उनका क्या प्रभाव होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Yellow Color Flower - India TV Hindi
Yellow Color Flower - पीले रंग का फूल Image Source : INSTAGRAM/PEEKAYJOS

वास्तु शास्त्र में जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से विभिन्न रंगों की चीजों को सही दिशा में रखने के बारे में। किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए और उनका क्या प्रभाव होता है। सबसे पहले बात करेंगे पीले रंग की चीजों के बारे में। पीले रंग की चीजों में हर वो चीज आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं, उन्हें घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। 

वास्तु टिप्स: भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर भूल कर भी न लगाएं घर पर, सुख-शांति हो सकती है भंग

पीले रंग की चीजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है, लीवर का संचालन अच्छा रहता है और पाचन क्रिया अच्छे से होती है, लिहाजा पीले रंग से संबंधित चीजों को नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। 

वास्तु टिप्स: घर में भूल कर भी न लगाएं कांटेदार पौधे, बढ़ जाती है चिंता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल