वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में रखें सफेद रंग की चीजें, होंगे कई फायदे
वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में रखें सफेद रंग की चीजें, होंगे कई फायदे
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 12, 2020 06:38 am IST, Updated : Jul 12, 2020 06:38 am IST
हर रंग कुछ कहता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सफेद रंग की चीजों को घर की किस दिखा में रखना चाहिए।
Image Source : INSTAGRAM/27FUNKSSTREETLotus
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से कल आपने जाना था हरे रंग की चीजों को सही दिशा में रखने के बारे में और आज हम बात करेंगे सफेद रंग की चीजों के बारे में। सफेद रंग का संबंध धातु से है और धातु का संबंध पश्चिम दिशा के अलावा वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा से है। इसलिए इन दोनों दिशाओं में सफेद या सिल्वर रंग से संबंधित चीजें रखना अच्छा होता है।
पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजें रखने से खुशी मिलती है। चेहरे की खुबसूरती बढ़ती है, साथ ही घर की छोटी बेटी को लाभ होता है। जबकि वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजों को रखने से पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है और पढ़ने में रूचि बढ़ती है।