Vastu Tips: मनी प्लांट के इन फायदों को जानकर आप भी घर में लगाना चाहेंगे ये पौधा
Vastu Tips: मनी प्लांट के इन फायदों को जानकर आप भी घर में लगाना चाहेंगे ये पौधा
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 25, 2021 07:07 am IST, Updated : Jul 25, 2021 07:07 am IST
आप मनी प्लांट को घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं।
Image Source : PIXABAY.COMVastu Tips: मनी प्लांट के इन फायदों को जानकर आप भी घर में लगाना चाहेंगे ये पौधा
वास्तु शास्त्र में आज जानिए मनी प्लांट के पौधे के बारे में। घर में साज-सज्जा के लिये बहुत से पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे साज-सज्जा के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। ऐसा ही एक मनी प्लांट का पौधा भी है। अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है।
वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा मनी प्लांट के पौधे के बारे में | उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।