1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2021 06:47 am IST,  Updated : Jul 20, 2021 06:54 am IST

आपके पर्स में पैसों के अलावा भी बहुत-सी चीज़ें रखी होती हैं, जिनमें से कई तो बहुत समय से इस्तेमाल में नहीं आ रही होती।

vastu tips - India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : INSTAGRAM/DSLEATHERGOODS

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पर्स के बारे में। आपके पर्स में पैसों के अलावा भी बहुत-सी चीज़ें रखी होती हैं, जिनमें से कई तो बहुत समय से इस्तेमाल में नहीं आ रही होती।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इनमें से कुछ चीज़ों को तो पर्स से बाहर ही कर देना चाहिए क्योंकि इन चीज़ों से आस-पास निगेटिव ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही आपको पैसों के मामले में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं जिन्हें पर्स में रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और बरकत आती है।

पर्स के अंदर कटे-फटे नोट, कोई फोटो या खराब कागज़ नहीं रखने चाहिए। इससे पैसों की आवक में कमी आती है। पर्स जितना साफ-सुथरा होगा और उसके अंदर रखी चीज़ें जितने सलीके से होंगी उतना ही अच्छा रहता है। पर्स में एक लक्ष्मी माता की कागज की फोटो जरूर रखें और समय-समय पर इसे चेंज करते रहें. इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं क्योंकि यह लक्ष्मी का ही एक रूप है।

पढ़ें अन्य खबरें- 

Vastu Tips: गृह क्लेश दूर करने के लिए शयनकक्ष के कोने में रखें नमक का टुकड़ा, बनी रहेगी शांति

Vastu Tips: घर के किसी भी कोने में कांच की कटोरी में नमक और लौंग रखने से दूर होगी धन की कमी

Vastu Tips: धन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: नमक से दूर होगी घर की अशांति, बस गुरुवार को ऐसे करें इस्तेमाल

Vastu Tips: होटल में कैशियर के बैठने की जगह और बिजली व्यवस्था के लिए चुनें ये दिशा, मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल