शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा इन नौ दिन की जाती है। शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। नवरात्र के इन नौ दिनों में आप खास मैसेज और फोटोज भेजकर अपने दोस्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। WhatsApp, Facebook सभी पर माता रानी की यह फोटोज भेजकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के मंगल की कामना कर सकते हैं।