1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Navratri 2019: एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- अम्बे तू है जगदम्बे काली

Navratri 2019: एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- अम्बे तू है जगदम्बे काली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 06:17 am IST

नवरात्र के दिनों में एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- अम्बे तू है जगदम्बे काली

navratri aarti- India TV Hindi
navratri aarti Image Source : YOU TUBE

Navratri 2019: 29 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा के आगमन के लिए हर कोई जोरों-शोरों से तैयारिया कर रहा है। पूजा के बाद अगर मां दुर्गा की आरती न हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में आप सुने या फिर खुद पढ़ें मां दुर्गा की आरती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

Navratri 2019: 29 सितंबर से शुरु हो रहे है नवरात्र, इस सामग्री के बिना है मां दुर्गा की है पूजा अधूरी

Navratri 2019: नवरात्र के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग के कपड़े, रहेगी मां की कृपा

Navratri 2019: जानें कब से शुरू हो रहे है नवरात्र, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल