1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Navratri 2019: नवरात्र के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग के कपड़े, रहेगी मां की कृपा

Navratri 2019: नवरात्र के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग के कपड़े, रहेगी मां की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2019 12:51 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 12:51 pm IST

नवरात्र के नौ दिनों में मां की पूजा, श्रृंगार के साथ-साथ भक्त दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते है। जानें किस दिन पहने किस रंग के कपड़े।

Navratri- India TV Hindi
Navratri Image Source : INSTRAGRAM

हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत ही अधिक महत्व होता है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखा जाता है। जिससे कि मां की कृपा उनके ऊपर हमेशा बनी रहीं। इन नौ दिनों में मां की पूजा, श्रृंगार के साथ-साथ भक्त दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिनों में विधि-विधान के पूजा करने के साथ-साथ अलग-अलग रंग के कपड़े से मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं। जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होगा शुभ।

नवरात्र का पहला दिन

पहला दिन माता शैलपुत्री का माना जाता है। इस दिन पीले रंग के पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्र का दूसरा दिन
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Shardiya Navratri 2019: इस नवरात्र बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस सामग्री के बगैर अधुरी है कलश स्थापना

नवरात्र का तीसरा दिन
इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहने। इससे आपके हर बिगड़े हुए काम बनेंगे।

नवरात्र का चौथा दिन

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है। इस दिन ऑरेंज कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्र का पाचवां दिन
यह दिन स्कंद माता का होता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहने।

मिनी स्कर्ट्स और व्हाइट शर्ट में स्पॉट हुईं मीरा राजपूत, फोटो हो रही है वायरल

नवरात्र का छठा दिन
छठा दिन मां कत्यायनी का माना जाता है। पूजा करते समय लाल रंग का आउटफिट्स पहना अच्छा होगा।

नवरात्र का सातवां दिन
सातवां दिन मां कालरात्रि का माना जाता है। इस दिन नीला रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्र का आठवां दिन
नवरात्र का आठवां दिन महागौरी का माना जाता है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।
 
नवरात्र का नवां दिन
नवें दिन सिद्धिरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन आप बैगनी यानी पर्पल कलर के कपड़े पहने। इससे मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल