नवरात्र स्पेशल: दिन के अनुसार दें कन्याओं को भेंट, मिलेगी धन-समृद्धि
नवरात्र स्पेशल: दिन के अनुसार दें कन्याओं को भेंट, मिलेगी धन-समृद्धि
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 09, 2016 09:54 am IST, Updated : Apr 09, 2016 01:04 pm IST
नवरात्र में इस प्रकार पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और सालभर आपके घर में सुख, समृद्धि, यश आएगा। साथ ही मां आपको सौभाग्य और उन्नति का आशीर्वाद भी देगी। जानिए नवरात्र में किस दिन क्या चीज कन्याओं को भेंट करनी चाहिए।
kanya pujan
नवरात्र का आठवें दिन का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन कन्या को घर में आमंत्रित कर उसके पैरों को दूध से धोना चाहिए। इसके बाद कुमकुम, अक्षत, फूल से पूजा करनी चाहिए। इस दिन अगर मां अंबे को प्रसन्न करना चाहते है, तो इस दिन अपने हाथों से कन्या का श्रृंगार करना अच्छा माना जाता है।
नवरात्र का नवा दिन आखिरी दिन होता है। इस दिन कन्याओं को खीर और पूरी खिलानी चाहिए। साथ ही कन्या के पैर में महावर और हाथों में मेंहदी लगानी चाहिए और पान या इलायची भी खाने को देना चाहिए। अगर आपने इस दिन हवन का आयोजन किया है तो कन्या के हाथों से भी आहुति दिलाना चाहिए। जिससे यह हवन पूर्ण माना जाता है। इस दिन मां अपने लोक वापस जाती है, तो उनका पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इसलिए इस दिन कन्या को लाल चुनर, दुर्गा चालीसा की किलाब और लाल रंग के कपड़े उपहार में देना चाहिए।