धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन का अधिक महत्व होता है। उस दिन सभी देवी-देवताओं के गुरु ब्रहस्पति का दिन होता है साथ ही नौ ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह का दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का अधिक महत्व है। इतना ही नहीं इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से गुरु ग्रह भी शांत रहता है। इसके साथ ही गुरुवार को हरतालिका तीज पड़ रहा है। जिसके कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।
हरतालिका तीज के व्रत को हमें हर चीज विधि-विधान के साथ करना चाहिए। आपके द्वारा की गई एक गलती आपके परिवार और पति पर गलत प्रभाव डालती है। हिंदू धर्म में हर काम करने का एक दिन होता है कि इस दिन ये काम नहीं कर सकते या फिर इस दिन ऐसे काम करने से देवता खुश होते है। साथ ही शुभ और अशुभ भी काफी देखा जाता है।
ये भी पढ़ें:
ज्योतिष शास्त्र कुछ ऐसे कामों के बारें में बताया गया है जो गुरुवार के दिन कभी नहीं करना चाहिए। इससे भगवान गुरु का प्रकोप आपके ऊपर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। अगर आपने इन कामों में कोई भी काम इस दिन किया तो आपके पति के साथ-साथ संतान की भी उन्नति रुकती है।
- अगर आपकी जन्मकुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन के स्थान होते हैं। गुरु ग्रह इन दोनों ही स्थानों का कारक ग्रह होता है। गुरुवार को गुरु ग्रह को कमजोर किए जाने वाले काम करने से धन की वृद्धि रुक जाती है। धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हों। उन सभी में रुकावट आने लगती है। इसलिए इस दिन ये काम नहीं करना चाहिए।
अगली स्लाइड में पढ़े और कौन से काम नहीं करना चाहिए
Latest Lifestyle News