भूलकर भी 16 अक्टूबर तक न करें ये काम, होगा भारी नुकसान
भूलकर भी 16 अक्टूबर तक न करें ये काम, होगा भारी नुकसान
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 12, 2016 06:05 pm IST, Updated : Oct 12, 2016 06:05 pm IST
इस बार 12 अक्चूबर से पंचक शुरु हो गए है जिसके कारण 5 दिन यानी 16 अक्टूबर तक कोई भी शुभ काम नहीं नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही ये काम भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है...
travel
राजमार्त्तण्ड ग्रंथ में माना गया है कि जब पंचक शुरू हो जब तक यह रहे तब तक किसी यात्रा में नही जाना चाहिए। अगर आप कही जा भी रहे है तो दक्षिण दिशा की ओर तो बिल्कुल भी न जाएं, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। जिसके कारण आपका यात्रा करना दुर्घटना या कोई विपत्ति ला सकता है।
माना जाता है कि जब अग्नि पंचक में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घर या कही पर लकड़ी, घास या फिर जलाने वाली वस्तुएं नही एकत्र करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आग लगने का भय रहता है। माना जाता है कि अग्नि पंचक वाला दिन आग का होता है।
ज्योतिषों के अनुसार माना जाता है कि जब पंचक में रेवती नक्षत्र चल रहा हो तब कोई शुभ काम जैसे कि घर का निर्माण या फिर ग्रह प्रवेश नही करना चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो आपके घर में ग्रह क्लेश या फिर धन की हानि होगी।