सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं की दाई आंख फड़कना माना जाता है अशुभ, जानिए आंखों के फड़कने का क्या है मतलब
सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं की दाई आंख फड़कना माना जाता है अशुभ, जानिए आंखों के फड़कने का क्या है मतलब
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 14, 2020 11:54 am IST, Updated : Oct 14, 2020 11:54 am IST
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आंखों के फड़कने से आप इस बात को जान सकते हैं कि यह क्या शुभ है और क्या अशुभ।
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, गुण का पता चल जाता है। इतना ही नहीं इस शास्त्र के द्वारा शरीर में तिल, रंग, रूप और अंगों के फड़कने का अर्थ भी विस्तार से बताया गया है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आंखों के फड़कने से आप इस बात को जान सकते हैं कि यह क्या शुभ है और क्या अशुभ।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की दाई आंख फड़कना शुभ माना जाता है और महिलाओं क बाई आंख फड़कना शुभ माना जाता है।
अगर महिलाओं की बाई आंख की पलक और भौ फड़के तो माना जाता है कि बहुत शुभ है।
अगर किसी पुरुष की बाई आंख फड़के तो यह बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की बाई आंख फड़कने का अर्थ हैं कि किसी दुश्मन से लड़ाई हो सकती है या फिर दुश्मनी और बढ़ सकती है।