1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: ऑफिस में तिजोरी रखते समय ध्यान रखें ये बात, कभी नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: ऑफिस में तिजोरी रखते समय ध्यान रखें ये बात, कभी नहीं होगी धन की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2020 06:26 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 01:07 pm IST

एक ऑफिस में जितना महत्वपूर्ण स्थान उस ऑफिस के बॉस या मुख्य अधिकारी का होता है, उतना ही कैशियर के केबिन का भी होता है। इसके साथ ही तिजोरी का भी दिशा भी महत्व रखती हैं।

Vastu Tips: ऑफिस में तिजोरी रखते समय ध्यान रखें ये बात, कभी नहीं होगी धन की कमी- India TV Hindi
Vastu Tips: ऑफिस में तिजोरी रखते समय ध्यान रखें ये बात, कभी नहीं होगी धन की कमी Image Source : INSTAGRAM/FLEXIFORMLTD

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य प्रकाश से जानिए ऑफिस में कैशियर के कैबिन और तिजोरी के बारे में। एक ऑफिस में जितना महत्वपूर्ण स्थान उस ऑफिस के बॉस या मुख्य अधिकारी का होता है, उतना ही कैशियर के केबिन का भी होता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में कैशियर के केबिन के लिये या उसके बैठने के लिये उत्तर दिशा में व्यवस्था होनी चाहिए। ये इस काम के लिये सबसे उचित दिशा है। क्यूंकि इस दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना जाता है, जिसके चलते वो इस दिशा में रखे धन आदि कीमती सामान की स्वयं रक्षा करते हैं। 

उत्तर दिशा में कैशियर का कैबिन होने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बैठते समय कैशियर का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए, जबकि तिजोरी को दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखना चाहिए कि उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ ही खुले। वैसे आप तिजोरी को पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं, लेकिन तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की तरफ ही खुलना चाहिए।

संबंधित खबरें

Vastu Tips: तुला राशि वाले केबिन में लगवाएं सफेद रंग की कालीन, जानिए अन्य राशियों के बारे में

Vastu Tips: केबिन में लगवाएं इस रंग के पर्दे, मूड हमेशा रहेगा अच्छा

Vastu Tips: केबिन में टेलीफोन लगाने के लिए इस दिशा का करें चुनाव, मिलेगा लाभ

Vastu Tips: घर में पैसे नहीं टिक रहे तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, तुरंत दिखेगा असर

वास्तु शास्त्र: घर पर रखें इस तरह के लॉफिंग बुद्धा, परिवार में हमेशा बनी रहेगी शांति.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल