Vastu Tips: इस दिन गलती से भी न खरीदें फर्नीचर-लकड़ी, लगेगा वास्तु दोष
Vastu Tips: इस दिन गलती से भी न खरीदें फर्नीचर-लकड़ी, लगेगा वास्तु दोष
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 13, 2019 06:33 am IST, Updated : Aug 13, 2019 08:08 am IST
Vastu Tips About Furniture: घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान रहता है। लेकिन कई बार हमारी भूल के चलते फर्नीचर ही वास्तु दोष का कारण बन जाता है।
Some vastu shastra tips to buy Furniture for your home
Vastu Tips About Furniture: घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान रहता है। लेकिन कई बार हमारी भूल के चलते फर्नीचर ही वास्तु दोष का कारण बन जाता है। इसलिए फर्नीचर से संबंधित कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे फर्नीचर कब खरीदे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से किस दिन नहीं खरीदना चाहिए फर्नीचर।
फर्नीचर खरीदना मंगलवार, शनिवार और अमावस्या का दिन शुभ नहीं माना जाता है। यानि फर्नीचर या लकड़ी का कोई सामान इन तीन दिनों में कभी ना खरीदें। बाकी आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं।
फर्नीचर रखने की सही दिशा
अगर आप घर में या ऑफिस में लकड़ी से जुड़ा कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि लकड़ी के काम के लिये हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरुआत करके उत्तर या पूर्व दिशा में समाप्त करना अच्छा माना जाता है। वहीं ऑफिस के लिये लकड़ी की बजाय स्टील के फर्नीचर का उपयोग करना ज्यादा अच्छा रहता है। साथ ही लकड़ी का फर्नीचर बनवाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि फर्नीचर के किनारे गोलाकार हो ना कि नुकीले। नुकीले किनारे घर में नेगेटिव प्रभाव छोड़ते है। वहीं लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश करनी हो तो गहरे रंग की जगह हल्के रंग की पॉलिश का इस्तेमाल करें।