1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो अक्सर रहेगी पैसों की कमी

Vastu Tips: इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो अक्सर रहेगी पैसों की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2019 08:13 am IST,  Updated : Aug 04, 2019 09:02 am IST

आज हम चर्चा करेंगे तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

तुलसी- India TV Hindi
तुलसी Image Source :

आज हम चर्चा करेंगे तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा ना लगे। अन्यथा इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तुशास्त्र के आधार पर तुलसी का पौधा आपको सही दिशा का चुनाव करने के बाद ही रखना चाहिए।

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में तमाम गुण होने के बाद भी कई तरह के नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा कर सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लगाने की गलत दिशा और इसके इस्तेमाल में की गई लापरवाही के चलते हमारे जीवन पर इसका नकारात्मक असर पडता है। अगर इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके के ऊपर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

अगर आपके घर में वास्तु शास्त्र संबंधी कोई दोष है यानि की हमेशा आपके घर में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है तो दक्षिण- पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं।

​यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे नदी या पास के कुँए में डाल देना चाहिए। यदि आप ऐसा न कर सके तो पौधे को गमले की मिट्टी में ही दबा देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल