धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की स्नान-दान की अमावस्या है। आज के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना बड़ा ही फलदायी माना जाता है। आज के दिन कुछ न कुछ दान भी जरूर करना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको बता दूं कि आज के दिन खण्डग्रास सूर्यग्रहण भी है।
जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप से ढक जाता है, तब सूर्यग्रहण लगता है। इस बार सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा और आंशिक रूप से ग्रहण को खण्डग्रास ग्रहण कहते हैं। अतः आज खण्डग्रास सूर्यग्रहण है। ग्रहण के समय चन्द्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में अदृश्य है।
सूर्यग्रहण का समय
आज सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण का स्पर्शकाल लग चुका है, जबकि इसका मध्य काल सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा।
मेष राशि
यह सूर्यग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। अतः भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पर यह ग्रहण लगेगा।भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन
आपको- धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए और किसी के गलत कार्यों में उसका साथ देने से बचना चाहिए।
वृष राशि
यह सूर्यग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। अतः आपके धन पर, आपकी आर्थिक स्थिति पर यह ग्रहण लगेगा। आपको आर्थिक रूप से कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आज के दिन आपको-नारियल, नारियल का तेल या कुछ बादाम मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
मिथुन राशि
यह सूर्यग्रहण आपके पहले स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान स्वयं का स्थान होता है, शरीर का स्थान होता है। अतः यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा। आज के दिन आपके अन्दर ऊर्जा की कमी रहेगी। अतः इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिये आज के दिन आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए।
कर्क राशि
यह सूर्यग्रहण आपके बारहवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है। अतः आपके शैय्या सुख और आपके खर्चों पर यह ग्रहण लगेगा। आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी। इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के
लिये आज के दिन आपको-अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए। (Solar Eclipse 2018: 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम)
यह सूर्यग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है। अतः इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा। आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है। अतः सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप--रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान दे आएं। इससे आपको अशुभ फलों से मुक्ति मिलेगी।
Image Source : ptihoroscope
यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध आपके करियर और आपके पिता के करियर की सफलता से संबंध रखता है। अतः इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा।आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिये आज के दिन आप-सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें।(12 जुलाई 2018: गुरुवार का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेर सारी खुशियां)