धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज आप कार्य-योजना में फेरबदल से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हो सके तो किसी अनजबी पर सोच-समझ कर ही भरोसा करें। आज विदेश में रहने वाले किसी मित्र की अचानक कॉल आने से आप खुश हो जायेंगे। इस राशि के लोगों को आज इच्छित नौकरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी काम सफल होंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। कई दिनों से गाड़ी खरीदने में आ रही पैसों की समस्या भी आज खत्म हो सकती है। हालांकि आज अपने वॉलेट को समय-समय पर चेक करते रहें, वरना कहीं मिस प्लेस भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया है। करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। सूर्य देव को रोज़ सुबह हाथ जोड़कर प्रणाम करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में