1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:31 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई:  इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे।  इसके अलावा कई वक्री और गोचर होगे। जिसके कारण इसका असर सीधे आपकी राशि पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा इस सप्ताह।

 weekly rashifal  9 to 15 july 2018- India TV Hindi
 weekly rashifal  9 to 15 july 2018

धर्म डेस्क: इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे।  इसके अलावा कई वक्री और गोचर होगे। जिसके कारण इसका असर सीधे आपकी राशि पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा इस सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये सप्ताह काफी अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। इस समय आप अपने मूड में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं।

लगभग इसी समय बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। बृहस्पति के वक्र रहने से दांपत्य जीवन या कामकाजी जीवन में आपको जिन परेशानियों से झूझना पड़ा है उनमें राहत मिलने के आसार हैं। विशेषकर रोमांटिक लाइफ में बिगड़े हुए रिश्ते फिर से पटरी पर लौट कर आ सकते हैं व जिन कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा था वह अब आसानी से सिरे चढ़ सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप सुख सुविधा की किसी वस्तु को जुटा सकते हैं। घर या गाड़ी खरीदने के लिये लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय कामयाबी मिल सकती है। (Yogini Ekadashi 2018: योगिनी एकादशी सोमवार को, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा )

वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में हो रहा है। किसी परियोजना में धन निवेश करने के इच्छुक हैं तो थोड़ा विवेक से काम लें। सप्ताह के मध्य में आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेंगें। इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। थोड़ा चिड़चिड़ापन भी आप इस समय महसूस कर सकते हैं।

हालांकि इसी समय छठे भाव में वक्र चल रहे बृहस्पति के मार्गी होने से सेहत बेहतर रहने के आसार भी हैं। जो जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यवसायी जातक भी इस समय अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रह सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। (Lunar Eclipse 2018: 27 जुलाई को दिखेगा 103 मिनट का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, भारत के इन हिस्सों में दिखेगा ब्लड मून )

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। वीकेंड आपके लिये उत्साहजनक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बिता सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल