1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:31 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई:  इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे।  इसके अलावा कई वक्री और गोचर होगे। जिसके कारण इसका असर सीधे आपकी राशि पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा इस सप्ताह।

 weekly rashifal  9 to 15 july 2018
 weekly rashifal  9 to 15 july 2018

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें। मध्य दिनों में आपके खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन यह किसी अच्छे व आवश्यक व सदुपयोगी उद्देश्य के लिये होने के आसार हैं। क्योंकि इसी समय पंचम भाव में वक्री चल रहे गुरु मार्गी हो रहे हैं।

रोमांटिक लाइफ में जिन जातकों की अपने पार्टनर के साथ छोटी मोटी नौंक झौंक चल रही है वे फिर से एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। अपने स्वभाव में कोई आवश्यक बदलाव भी आपको करना पड़ सकता है। आप अपनी किसी व्यावहारिक कमी को दूर करने के लिये भी इस समय प्रयासरत रह सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। वीकेंड आपके लिये अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा भी आपकी राशि से दसवें भाव में रहेंगें जिसके संकेत हैं कि यह सप्ताह आपके लिये कामकाजी जीवन में भागदौड़ वाला रह सकता है। कुछ अधूरे कार्य इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा आपके लिये लाभ प्राप्ति के योग बना रहे हैं। अतीत मे किये किसी निवेश से यदि लाभ हो सकता है। इसी समय आपकी राशि से सुख भाव में बृहस्पति वक्री से मार्गी हो रहे हैं यानि उनकी चाल उल्टी से सीधी हो रही है। इसका संकेत है कि इस समय आप सुख सुविधाओं का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। घर या गाड़ी लेने के लिये लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस समय बात सिरे चढ़ सकती है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा व्यय भाव में आ रहे हैं किसी बड़ी खरीददारी को आप अंजाम दे सकते हैं। आपके लिये सलाह है यदि कोई बड़ी राशि खरीददारी में लगा रहे हैं तो पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें उसके बाद आगे बढ़ें। अपने विकल्प खुले रखें और बेस्ट को अपने लिये चुनें।

सप्ताहांत पर चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। हो सकता है आप निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस का शिकार हों या कहें किसी दुविधा में पड़ जायें। ऐसे में घर के किसी बड़े बुजूर्ग या फिर किसी करीबी विश्वसनीय दोस्त की सलाह भी काम आ सकती है। मानसिक तनाव से राहत के लिये नियमित योग व व्यायाम के लिये भी समय निकालें तो बेहतर महसूस कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल