1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:31 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई:  इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे।  इसके अलावा कई वक्री और गोचर होगे। जिसके कारण इसका असर सीधे आपकी राशि पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा इस सप्ताह।

 weekly rashifal  9 to 15 july 2018
 weekly rashifal  9 to 15 july 2018

सिंह राशि
इस सप्ताह आप स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। दरअसल सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में हो रहा है जिसके प्रभाव से किस्मत आपका साथ दे सकती है। हालांकि आपको सफलता के लिये भाग्य के साथ-साथ पूरी लगन व मेहनत से पुरुषार्थ की आवश्यकता भी रहेगी।

सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। इस समय कार्योन्नति के योग आपके लिये बन रहे हैं। इसी समय पराक्रम में बृहस्पति के मार्गी होने से आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपके कार्यों में पेश आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा 12वें घर में रहेंगें जो कि आपके व्यय का स्थान है। वीकेंड पर पार्टनर के साथ खरीददारी कर सकते हैं। उनके साथ फिल्म देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

कन्या राशि
सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा अष्टम रहेंगें संभव है सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अपेक्षित परिणाम लाने वाली न रहे विशेषकर सेहत के मामले में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ दे सकता है। यह समय आपके लिये धन लाभ के संकेत भी कर रहा है क्योंकि धनभाव में देवगुरु ग्रह बृहस्पति वक्री से मार्गी हो रहे हैं।

बृहस्पति धन लाभ के साथ-साथ आपके कामकाजी जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में भी सहायक हो सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में रहेंगें। कामकाज में तेजी से आप पर लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव भी रह सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के लाभ घर में आने पर आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर सीनिर्यस की शाबासी के साथ उचित पुरुस्कार भी आपको मिल सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल