1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई: इस हफ्ते इन 6 राशियों को नौकरी और बिजनेस में होगा लाभ, बाकी लोगों को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:31 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:31 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 9 से 15 जुलाई:  इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे।  इसके अलावा कई वक्री और गोचर होगे। जिसके कारण इसका असर सीधे आपकी राशि पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा इस सप्ताह।

 weekly rashifal  9 to 15 july 2018
 weekly rashifal  9 to 15 july 2018

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में रहेगा। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर छठे घर में होगा। रोग व शत्रुओं से आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि पूरी संभावनाएं हैं कि आप अपने प्रतिद्वंदी पर हावि पड़ें फिर भी सावधानी में ही बचाव है।

यह समय आपके लिये पूर्णत: लाभकारी रहने के आसार हैं। क्योंकि इस समय आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से लाभ घर में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होने के आसार हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगें रोमांटिक लाइफ में भी यह समय अनुकूल रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के अष्टम होने से सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संक्रामक बिमारियों से थोड़ा सावधान रहें। अपने आस पास साफ सफाई का ध्यान रखें।

मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सुख भाव में रहेगा जिससे यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिये सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के पंचम होने से रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा वक्त व्यतीत कर सकते हैं।

अविवाहित जातक भी रोमांटिक लाइफ का पूरा लुत्फ इस हफ्ते उठा सकते हैं। लगभग इसी समय कर्मभाव में वक्री होकर गोचर कर रहे बृहस्पति भी मार्गी हो रहे हैं। बृहस्पति के मार्गी होने से कामकाजी जीवन में एक बेहतर बदलाव आप देख सकते हैं। खासकर लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका पड़ा है तो वह इस समय पूरा होने के आसार बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होने के आसार हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के अष्टम होने से वीकेंड पर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। खासकर बुखार, खांसी, जुकाम आदि से सचेत रहें। इस समय एक हरारत सी भी बनी रह सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल