धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को भगवान श्री पार्श्वनाथ की जयंती है साथ ही आज मंगलवार का दिन है और मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल ग्रह को 'लाल ग्रह' के नाम से भी जाना जाता है। मंगल को युद्ध का देवता कहा जाता है। राशियों में मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है।
इसके साथ ही आज सौम्य और सौभाग्य नाम के 2 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आपके फैसले भी सही साबित होंगे। बिजनेस में थोड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से अच्छी सलाह मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज आपकी वर्क एक्सीलेन्स बढ़ेगी। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा| इस राशि के जो लोग नौकरी में आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को आज किसी पसंदीदा कम्पनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
करियर में कोई बदलाव आयेगा। आज उभरते लेखकों के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आपकी रचनाओं की प्रशंसा होगी, आकर्षक प्रस्ताव मिलेगा। आज मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें, सफलता जरुर हासिल होगी।
वृष राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हमेशा की तरह आप स्वयं पर भरोसा रखें। इससे आप हर तय मंजिल तक पहुंच जायेंगे आपके लिये फायदेमंदद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव होगा। जिससे आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा।
सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। कुछ नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल करें फायदा जरूर होगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो कारोबार में आपके लिये मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़ें:
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News