1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाहते है अपनी किस्मत को जगाना, तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय

चाहते है अपनी किस्मत को जगाना, तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2017 09:23 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 09:23 pm IST

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन विशेष उपाय करने से हनुमानजी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। जानिए क्या उपाय करने से बदल सकते है आप अपनी किस्मत...

hanuman- India TV Hindi
hanuman

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन विशेष उपाय करने से हनुमानजी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान हनुमान की पूजा करते समय हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब हम उनकी पूजा करें तो सच्चें मन और पूरा श्रृद्धा, पवित्रता के साथ करें, क्योंकि अगर आपने ऐसा नही किया तो आपसे वह क्रोधित हो सकते है। जिसके कारण आपके साथ कुछ गलत हो सकता है। जानिए ऐसे कौन से उपाय करना चाहिए हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए। जिससे आप हर समस्या से निजात पा सकते है।

मंगलवार को भगवन हनुमान का दिन माना जाता है। इस दिन य़े उपाय अपनाहर कर इच्छा पूरी कर सकते है।

धन लाभ

बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ पानी से धोकर इसे कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और फिर इसमें केसर से श्रीराम लिखें। इसके बाद इस पत्तें को अपनी पर्स में रख लें।

प्रसन्न करने के लिए
हनुमान जी को चोला बहुत अधिक पसंद है। इसीलिए मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढाएं। इसके लिए विधि-विधान के साथ पूजा करें। (लव या अरैंज मैरिज में आ रही है अड़चने, तो गुरुवार को करें इन 7 से में कोई 1 उपाय )

वास्तु दोष
तंत्र शास्त्र के अनुसार पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। साथ ही वास्तु दोष स निजात मिल जाता है। (बनना चाहते है करोड़पति, तो बुधवार को 8 से करें कोई 1 उपाय)

सुख-समृद्धि के लिए
श्रीराम और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी के दीपक जलाएं। इसके बाद श्रीराम की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा तथा हनुमान प्रतिमा के सामने बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

परेशानी से बचने के लिए
पारद की हनुमान मूर्ति के सामने विधि-विधान से इस मंत्र का लाल हकीक माला से जाप करें।
''ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल