1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बनना चाहते है करोड़पति, तो बुधवार को 8 में से करें कोई 1 उपाय

बनना चाहते है करोड़पति, तो बुधवार को 8 में से करें कोई 1 उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 08:04 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 10:57 pm IST

बुधवार को श्री गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके साथ ही सभी बिगड़ते काम भी सही हो जाते है। जानइए इन उपायों के बारें में...

lord gnesha- India TV Hindi
lord gnesha

धर्म डेस्क: आज के समय में कौन नहीं चाहता है कि वह करोड़पति हो। हर कोई अपनी चाहत को पूरा करने के लिए कुछ लोग सही तो कुछ लोग गलत रास्ता लेते है। कई बार ऐसा होता है कि आपका द्वारा की गई मेहनत का फल आपको नहीं मिलता है। उसे कोई और ही ले लेता है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जब कभी धन, स्वास्थ्य, परिवार संबंधी समस्याओं होती है, तो वह हमारे ग्रहो के कारण भी होती है। जिनसे निजात पाने के लिए आप कुछ अपनाकर इन्हें शांत कर सकते है। इसीलिए बुधवार के दिन कुछ उपाय अपनाना चाहिए। जिससे कि हर बिगड़ता काम बना जाएं। (चाहते है अपनी सोई हुई किस्मत को जगाना, तो शुक्रवार को करें 7 में से कोई 1 काम)

बुधवार को श्री गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके साथ ही सभी बिगड़ते काम भी सही हो जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही भगवान गणेश से संबंधित उपाय बता रहे है। जिसे अपनाकर आप आसानी से इन समस्याओं से निजात पा सकते है।   (घर लाएं श्री गणेश की ऐसी मूर्ति, कभी नहीं होगी धन की कमी)

इस दिन भगवान की पूजा सच्चे मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है। बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय जिससे आपकी हर समस्या का निवारण हो जाएगा उपायों से। (29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव)

बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाए इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होगी। सिंदूर चढ़ाते समय विशेष मंत्र को भी पढ़ें, क्योंकि वैसे तो हर देवी-देवता पर सिंदूर चढ़ाया जाता है, लेकिन शिव परिवार या शिव के सभी अंश अवतारों पर सिंदूर चढ़ाने का एक अलग ही महत्व है। इसलिए हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

मंत्र-

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने पर बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी क्लेशों का नाश और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढाते समय इस मंत्र का जाप करें जिससे कि गणेश जी जल्द प्रसन्न होगा।

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

अधिक उपाय जानने के लिए देखे वीडियो...
ये वीडियो यू-टयूब पर All Tips नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल