धर्म डेस्क: आज नवरात्र का सातवां दिन है। आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज शनि और केतु के बीच चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। जिसके कारण सौभाग्य और ध्वज नामक 2 शुभ योग बन रहे है। जिसका असर हर राशि पर शुभ होगा। मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को अच्छा किस्मत चमकने वाली है। इस राशियों को धनलाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होगे। इसके साथ ही अगर आप कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते है, तो आज का दिन सबसे अच्छा है। वहीं अन्य 5 राशि मेष, वृष, कन्या, कर्क, मकर राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहें। इनके लिए आज का थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। जाइिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आज आप अपने विचारों से किसी को भी सहमत कर सकते हैं। आज आप साझेदारी के काम में भी सफल रहेंगे। किसी पार्टनर के साथ नये कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। छात्रों के लिये भी आज का दिन अच्छा है। आज समय पर काम पूरे करना अच्छा होगा। ज़्यादा विलंब से नुकसान हो सकता है। आज स्नान के बाद चावल मिलाकर जल अर्पित करें, मन शांत रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने काम पूरे करने के लिये हर संभव तरीका अपनायेंगे। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। आज का दिन बेरोज़गारों के लिये नई आशा लेकर आने वाला है। उन्हें मनचाहा जॉब मिल जायेगा। प्रयास सफल होंगे।
परिवार में आपका कोई रूका हुआ काम छोटे भाई की मदद से पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं साथ ही पदोन्नति का भी योग बन रहा है। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलेंगी। पूजा करते वक्त देशी घी का दिया जलायें, आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें:
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News