1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दुर्गा पूजा: कोलकाता में बना दुनिया का सबसे मंहगा पंडाल, बाहुबली से है खास कनेक्शन

दुर्गा पूजा: कोलकाता में बना दुनिया का सबसे मंहगा पंडाल, बाहुबली से है खास कनेक्शन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 05:00 pm IST

बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा में 3000 पंडाल लेगे, लेकिन एक पंडाल बहुत ही खास है। जी हां यह दुनिया का सबसे मंहगा पंडाल माना जाता है। इसके साथ ही बाहुबली से इसका कनेक्शन है। जानिए क्या..

kolkata- India TV Hindi
kolkata Image Source : INSTRA

नई दिल्ली: दुर्गा पूजा का बंगाल में अपना अलग ही रंग है। अगर आपको दुर्गा पूजा देखना है, तो बंगाल जाएं। कोलकाता के दुर्गा पंडालों की बात ही कुछ अलग है। जिसके कारण वह दुनियाभर में फेमस है।

कोलकाता में पंडाल लाखों रुपए खर्च करके बनाएं जाते है। इस बार कोलकाता में में कम से कम 3000 पंडाल लगे है। बेहाला, श्रीभूमि, लेक टाउन, सॉल्ट लेक में सबसे महंगे पंडाल बनते हैं। इस बार कोलकाता के श्रीभूमि के स्पोर्टिंग क्लब में फिल्म 'बाहुबली के तर्ज पर पंडाल बना है। लेकिन इस बार एक पंडाल बहुत ही खास है, क्योंकि उस पंडाल का कनेक्शन फिल्म 'बाहुबली' से है। जिसें बनाने में करोड़ो खर्च किए गए है।

ऐसा बना है यह पंडाल

इस पंडाल को आपको देखकर लगा कि आप फिल्म बाहुबली के महिष्मति महल में आ गए है। इसे उसी रुप में बनाया गया है। जिसके बारे में खुद बंगाल की मुख्यमंत्री मामता बनर्जी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे मंहगा पंडाल है। इसमें इसमें बाहुबली-2 फिल्म के आधार पर माहिष्मति महल की तरह मिलता जुलता एक महल बनाया गया है।

ऐसा है महिष्मती सरीखा महल
ये दुर्गा का पंडाल 110 फीट ऊंचा है। जिसे करीब 3 महीने कड़ी मेहनत के बाद करीब 150 कलकारों ने बनाय़ा है। इस पंडाल को बनाने में साढ़े दस करोड़ से भी ज्यादा खर्च हुआ है।

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इतना सारा खर्च और भव्यता सिर्फ 4 दिनों के लिए है। विजयदशमी यानी की दशहरा के दिन सारे पंडाल हटा दिए जाएंगे।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल