वास्तु टिप्स: मंगलवार सहित इन दिनों में न खरीदें फर्नीचर, लगेगा वास्तु दोष
वास्तु टिप्स: मंगलवार सहित इन दिनों में न खरीदें फर्नीचर, लगेगा वास्तु दोष
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 05, 2020 06:35 am IST, Updated : Mar 05, 2020 10:21 am IST
आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें किस दिन फर्नीचर खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा या किस दिन आपको फर्नीचर के लिये लकड़ी खरीदनी चाहिए।
Vastu tips
घर की सुंदरता बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान होता है और इसके लिये लोग काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार महंगा और डिजाइनर फर्नीचर भी हमारे घर में वास्तुदोष का कारण बन जाता है।
आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें किस दिन फर्नीचर खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा या किस दिन आपको फर्नीचर के लिये लकड़ी खरीदनी चाहिए और किस दिन इसे खरीदना आपके लिये अशुभ रहेगा. मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें. इन दिनों को छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं. इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है. वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए. शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।