1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: शाम के वक्त लगानी पड़े झाडू तो इस बात का रखें ध्यान

वास्तु टिप्स: शाम के वक्त लगानी पड़े झाडू तो इस बात का रखें ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2020 06:44 am IST,  Updated : Mar 03, 2020 10:11 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार अगर किसी कारणवश  सूर्यास्त के बाद घर में झाडू लगानी पड़ जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि कूड़ा बाहर न फेंके। इससे दरिद्रता आती है।

Vastu tips- India TV Hindi
Vastu tips

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जाने झाड़ू लगाने के सही और गलत समय के बारे में। मान लीजिये अगर आप बहुत दिनों के बाद घर में शाम के समय आ रहे हैं और आपके पीछे से घर बंद था जिसकी वजह से पूरा घर धूल-मिट्टी से पसरा हुआ है या आपके घर में कोई कार्यक्रम था, जिसके चलते आपके लिये शाम के वक्त घर में झाडू मारना आवश्यक हो गया है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार एक बात का ख्याल जरूर रखें।

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें. माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है। 

वास्तु टिप्स: शुक्लपक्ष में झाड़ू खरीदना माना जाता है दुर्भाग्य का सूचक

Vastu Tips: रात में झाडू़ लगाने से घर में होती है धन की कमी​

​​

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल