वास्तु शास्त्र: पश्चिम दिशा की ओर सिर करना माना जाता है अशुभ, जानिए कारण
वास्तु शास्त्र: पश्चिम दिशा की ओर सिर करना माना जाता है अशुभ, जानिए कारण
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 23, 2021 06:37 am IST, Updated : Jul 23, 2021 06:37 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा रहता है, जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए।
Image Source : PEXEL.COMवास्तु शास्त्र: पश्चिम दिशा की ओर सिर करना माना जाता है अशुभ, जानिए कारण
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पूर्व और पश्चिम दिशा में सिर करके सोने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा रहता है, जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए।
पूर्व दिशा में सिर, यानि पश्चिम दिशा में पैर करके सोना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा होता है. क्योंकि सूरज पूर्व दिशा की ओर से निकलता है और उसकी सबसे पहली किरण पूर्व दिशा में ही देखने को मिलती है. इसीलिए इस दिशा में सिर करके सोने से सुबह की पहली किरण आपके सिर पर ही आती है और आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है। जबकि इस दिशा में पैर करके सोने से आपके मस्तिष्क तक उचित ऊर्जा नहीं पहुंच पाती।